फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   42.50 lakhs earned from nomination forms in panchayat elections

पंचायत चुनाव में नामांकन फार्मों से 42.50 लाख की कमाई

Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
42.50 lakhs earned from nomination forms in panchayat elections
सोनभद्र। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर उनकी देख-रेख, खान-पान और चुनावी पत्रावलियों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। इससे इतर इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभाग को करोड़ों रुपये की कमाई भी हो रही है। अकेले नामांकन पत्रों की बिक्री से ही साढ़े 49 लाख रुपये की कमाई हुई है। अप्रैल के पहले सप्ताह से ही जिले में नामांकन फार्मों की बिक्री शुरू हो गई थी। अंतिम चरण में मतदान होना है इसलिए यहां समय भी काफी ज्यादा मिला। करीब 17-18 दिन जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 29 हजार से कुछ ज्यादा नामांकन फार्म लिए गए। इसमें से 98 फीसदी नामांकन फार्म जमा भी हो गए। नामांकन फार्मों की बिक्री अलग-अलग स्थानों पर हुई। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए फार्म बेचा गया, जिसकी कीमत पांच सौ रुपये रही। इसी तरह ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर फार्म बिक्री हुआ। इनकी कीमत क्रमश: तीन-तीन सौ और 150 रुपये रही। आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए नामांकन फार्म की कीमत आधी देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed