फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूनियन व रेल प्रबंधक की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति

यूनियन व रेल प्रबंधक की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति

Sun, 02 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
यूनियन व रेल प्रबंधक की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति
चोपन। पूर्व मध्य रेलवे यूूनियन एवं धनबाद मंडल रेल प्रबंधक की स्थाई वार्ता तंत्र की दो दिवसीय बैठक मंडल कार्यालय में शनिवार को संपन्न हो गई। इसमें यूनियन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी। साथ ही पदोन्नति में हो रहे विलंब का समाधान करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन ने ट्रैकमैन के 2800 ग्रेड-पे में पदोन्नति में हो रहे विलंब पर चिंता जताई साथ ही एमएसीपी के गुड और वेरी गुड बेंचमार्क की प्रक्रिया और रेल कर्मियों पर अधिशाषित विभिन्न आरोप पत्रों का निपटारा न किये जाने के कारण पदोन्नति में हो रहे अवरोध को जल्द निपटाने की मांग रखी। मंडल रेल प्रशासन ने ऐसे सारे मामले इसी दिसंबर तक निपटाने का भरोसा दिया। बैठक में रेल कर्मियों को रांची के मेडिका और मेदांता अस्पताल में अनुबंध पर कैशलेस इलाज की यूनियन की मांग को स्वीकृति मिलने पर पीएनएम प्रभारी डीके पांडेय ने रेल प्रशासन को धन्यवाद दिया तथा कहा कि अब सभी रेलकर्मियों को डिजिटल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास करेगा। उन्होंने चोपन क्षेत्र के रेलवे आवासों में बिजली कटौती रोकने के लिए रेल प्रशासन को राज्य विद्युत बोर्ड के साथ आवश्यक पहल करने को कहा जिसपर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित शाखा अधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिये। सहायक महामंत्री ओमप्रकाश ने रेनूकूट और कृष्णशीला में क्रू लाबी को बड़ा करते हुए रनिंग कर्मचारियों के बैठने और शौचालय की व्यवस्था करने, बाइक स्टैंड बनवाने, रेहटा पंप हाउस के कुंए को साफ करवाने, शक्तिनगर में रेलक र्मियों के लिए आवास की व्यवस्था करने, ओबरा में सड़क निर्माण एवं रेलवे आवासों की व्यापक मरम्मती कार्य सहित डेंटिंग पेंटिंग करवाने आदि की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने की। संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्जवल आनंद ने किया। कर्मचारी पक्ष का प्रतिनिधित्व सहायक महामंत्री सह पीएनएम प्रभारी डीके पांडेय ने किया। मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त मांगों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।बैठक में मोहम्मद जियाउद्दीन, ओपी शर्मा, वीके द्विवेदी, उमेश कुमार सिंह, सीपी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed