{"_id":"5bf1acb5bdec221e2f5b6d04","slug":"41542565045-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस झूठे वादों व घोषणाओं का एटीएम: शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस झूठे वादों व घोषणाओं का एटीएम: शाह
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिंगरौली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को सिंगरौली में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को झूठे घोषणाओं व वादों का एटीएम करार दिया। उनका कहना था कि कांग्रेस की मशीन में किसी भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकलता। कांग्रेस पार्टी की घोषणाओं को पूरा करने का काम भाजपा पार्टी जरूर करती है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह मप्र प्रदेश में इधर-उधर घूम रहे हैं लेकिन उसका कोई अर्थ निकलने वाला नहीं है। जब से वह घूमना शुरू किए हैं तब से कांग्रेस पार्टी भारत के नक्शे से सिमटती जा रही है अब दूरबीन लगाकर देखना पड़ता है कि कांग्रेस पार्टी किन राज्यों में काबिज है। सिंगरौली (बैढन) के रामलीला मैदान में तीनों विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का अभी तक नेता तय नहीं है पर राहुल गांधी, कमलनाथ व दिग्विजय सिंह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेसी अपना कार्यकाल भूल गए जब मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने के साथ संसाधन विहीन कर दिए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने कहा कि 2003 तक जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब मध्य प्रदेश की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में थी। प्रदेश में गरीबी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं जैसे बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। उनका कहना था कि कांग्रेस के समय प्रदेश का बजट मात्र 21 हजार 600 करोड़ था। बजट व संसाधनों से विहीन ऐसे बीमारू राज्य को शिवराज सिंह चौहान ने न केवल विकसित राज्य बनाया बल्कि प्रदेश का बजट एक लाख 850 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया। कांग्रेस के कार्यकाल में सिंचाई का रकबा जहां 7 लाख 50 हजार हेक्टेयर था वह बढ़कर आज 40 लाख हेक्टेयर हो गया है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आड़े हाथ लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने कहा कि इनके कार्यकाल में धान खरीदी का बजट महज 15000 करोड़ था जबकि बीजेपी सरकार आने के बाद यह बजट बढ़ कर एक लाख 76 हजार करोड़ हो गया है।
इनसेट
बालेंद वर्मा व सुदामा बीजेपी में शामिल
चुनावी सभा में पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हाथों कांग्रेस पार्टी बालेंद्र वर्मा व सुदामा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर लिया। दोनों के पार्टी छोडने को स्थानीय स्तर पर कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद रीती पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष कांतदेव सिंह, राज्यसभा सांसद रामसकल वैस, महापौर प्रेमवती खैरवार, सिंगरौली विधानसभा प्रत्याशी निवर्तमान विधायक रामलल्लू बैस सहित तीनों विधानसभा के उम्मीदवारों के साथ कई नेता मौजूद रहे।