फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वेतन विसंगति की मांग अस्वीकार करना अनुचित

वेतन विसंगति की मांग अस्वीकार करना अनुचित

Thu, 01 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
वेतन विसंगति की मांग अस्वीकार करना अनुचित

विज्ञापन
अनपरा। विद्युत मजदूर संगठन शाखा अनपरा द्वारा अपनी लंबित मांगों के समर्थन में अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर गुरुवार को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संगठन के शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कार्यालय सहायक टीजी-2 तथा चतुर्थ श्रेणी के ग्रेड पे/वेतन के विसंगति के संबंध में गठित वेतन विसंगति समिति द्वारा जो रिपोर्ट दी गयी है वह सत्य से परे हैै उस आधार पर वेतन विसंगति की मांग अस्वीकार करना पूर्णयता अनुचित है। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मियों के साथ हो रही उपेक्षा को तत्काल बंद किया जाय। सचिव सुधीर कुमार सिंह ने मांगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि टीजी-2 को प्रथम टाइम स्केल, अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता का दिया जाय। अवर अभियंता के रिक्त पदों पर विज्ञान वर्ग की बाध्यता समाप्त की जाय एवं वरिष्ठता के आधार पर टीजी-2 को पदोन्नत किया जाय। रसायन द्वितीय-5400, रसायन प्रथम-6600, मुख्य रसायन-8700 ग्रेड पे दिया जाय। फार्मासिस्ट का वेतन संशोधन किया जाय। परियोजना चिकित्सालयों पर संविदा पर कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ को मानदेय में वृद्धि की जाय। राज्य सरकार की भॉति 2005 तक नियुक्त कर्मचारियों को पेंशन दी जाय। उत्पादन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा दी जाय। फैक्ट्री एक्ट के तहत निगमहित में अतिकाल सुविधा बहाल की जाय। इस अवसर पर मनोज, गेनाराम, अजित कुमार, प्रभात साहू, कपिल देव सिंह, राहुल मौर्या, शैलेश यादव, विष्णु, सुदर्शन चौहान, सुरेश जायसवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार व अध्यक्षता मनोज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed