{"_id":"5bc8c83bbdec22699b1489b7","slug":"41539885115-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़-चढ़कर करें रक्तदान, एक बूंद बचाती है जिंदगी लायंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़-चढ़कर करें रक्तदान, एक बूंद बचाती है जिंदगी लायंस
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। लायंस क्लब की तरफ से ब्लड बैंक में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष किशोरी सिंह ने कहा कि लायंस क्लब पूरी दुनिया में सेवा कार्य के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है। प्रभारी चिकित्सक डा. एसके मंजूल ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसकी एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान से जुड़े आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
अध्यक्ष किशोरी, सचिव पुनीत जैन, निर्मल केडिया ने सर्वप्रथम रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। हर्षित चौधरी, नंदू, धर्मेंद्र कुमार सिंह ने रक्तदान किया। निर्मल केडिया का कहना था कि वह क्लब के तीस वर्ष से सदस्य हैं। पहली बार रक्तदान कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विमल अग्रवाल ने कहा कि वह 18 बार रक्तदान कर चुके हैं। सचिव पुनीत जैन ने कहा कि वह दो वर्ष से प्रत्येक तीन माह पर रक्तदान करते आ रहे हैं। प्रभारी चिकित्सक डा. मंजुल से किसी गरीब को खून की आवश्वकता पडऩे पर ब्लड बैंक से नि:शुल्क उपलब्ध कराने का आग्रह किया। डा. मंजूल ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से संस्था के लेटरहेड पर आदेश प्राप्त कर नि:शुल्क ब्लड प्राप्त किया जा रहा है।