{"_id":"5a219e3f4f1c1b9e678bf339","slug":"41512152639-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भितरघातियों से निबटेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भितरघातियों से निबटेगी भाजपा
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चुनाव परिणाम आने के साथ ही भाजपा में भितरघातियों से निबटने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अभी स्थिति से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा और वहां से मिले दिशानिर्देश के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल प्रतिष्ठापरक सीट राबर्ट्सगंज पर लगातार दूसरी बार और ओबरा, चुर्क-गुर्मा में पहली बार मिली जीत को मौजूदा समीकरण के हिसाब से भाजपा बेहतर मानकर चल रही है।
प्रत्याशी चयन के साथ ही भाजपा में सामने आई अंदरूनी खींचतान ने प्रदेश नेतृत्व के माथे पर बल ला दिए थे। प्रभारी मंत्री के साथ ही पार्टी के अन्य कद्दावरों ने यहां को लेकर बनाई जा रही रणनीति पर लगातार नजर रखने और कार्यकर्ताओं के साथ दरवाजे-दरवाजे जाकर वोट मांगा। जिला मुख्यालय की सीट होने के कारण राबर्ट्सगंज पर ज्यादा ध्यान दिया गया, लेकिन स्थानीय स्तर पर पार्टी का अंदरूनी मतभेद बेचैनी का कारण भी बना रहा। ओबरा, दुद्धी में बागियों की दावेदारी भी बेचैैनी का सबब बनी रही। इसके चलते घोरावल और दुद्धी में मिली हार का अंतर ओबरा, चुर्क में मिली जीत ने भर दिया लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़त की आस लगाई भाजपा को इस मामले में सफलता नहीं मिल पाई। उधर, प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने भाजपा में जनता द्वारा जताए गए भरोसे, खासकर राबर्ट्सगंज की जीत को पार्टी के लिए काफी बेहतर परिणाम बताया। जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जहां सफलता नहीं मिली है, वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इसकी समीक्षा की जाएगी और सामने आई स्थिति से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराते हुए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।