फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   41 cases in Sadar, 15 in Chopan

Sonebhadra News: सदर में 41, चोपन में आए 15 मामले

Sat, 27 Jul 2024 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
41 cases in Sadar, 15 in Chopan
सोनभद्र/चोपन। भूमि और पुलिस से संबंधित विवादों के निस्तारण के लिए शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न थानों में पुलिस व राजस्व विभाग के अफसरों ने सुनवाई की। संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एएसपी कालू सिंह, एसडीएम राजेश सिंह व सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी के समक्ष कुल 41 मामले आए। ज्यादातर मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे। हलका लेखपाल को पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाकर मौके पर जाने को कहा गया। इस दौरान पांच मामलों का निस्तारण भी हुआ। उधर, चोपन थाने में एएसपी कालू सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। यहां आए कुल 15 मामलों में चार का मौके पर निस्तारित किया गया। शेष 11 मामले संबंधित विभाग को जल्द निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी विजय चौरसिया, क्षेत्रीय लेखपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed