फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   40 thousand people offered Eid prayers at 44 Idgah and 60 mosques

Sonebhadra News: 44 ईदगाह और 60 मस्जिदों पर 40 हजार लोगों ने अदा की ईद की नमाज

Fri, 12 Apr 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
40 thousand people offered Eid prayers at 44 Idgah and 60 mosques
सोनभद्र। ईद की खुशियां बृहस्पतिवार को हर तरफ छाई रहीं। जिले के 44 ईदगाहाें और 60 मस्जिदों में करीब 40 हजार लोगों ने ईद की पारंपरिक नमाज अदा की। महिलाओं ने घरों में नमाज पढ़कर अमन-चैन की दुआएं मांगी। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई। बच्चों में ईदी पाने और मेले में खरीदारी का उत्साह रहा।
विज्ञापन

अंतिम रमजान पर चांद का दीदार होने के बाद से ही मुस्लिम परिवारों में ईद की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया था। देर रात तक खरीदारी के लिए बाजारों में चहल-पहल रही। सुबह उठते ही नहा-धोकर नए कपड़े पहने और फिजा में इत्र की खुशबू बिखेरते हुए बच्चे, बड़े, बुजुर्ग ईदगाहों की ओर रवाना हो गए। रॉबर्ट्सगंज नगर के चंडी होटल के समीप ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज हुई। करीब आठ हजार लोग इसमें शामिल हुए। जामा मस्जिद में नौ बजे ईद की नमाज अदा की गई। नमाज से पहले मौलाना ने तकरीर करते हुए लोगों से मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की। नमाज बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के मद्देनजर एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी कालू सिंह, सीओ सिटी राहुल पांडेय सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे। उधर, दुद्धी में सुबह सात बजे से ही मकतब जब्बरिया ईदगाह पर अकीदतमंद जुटने लगे थे। इसके बाद जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे मौलाना नजीरुल कादरी ने दूसरे शिफ्ट में ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही। इसके अलावा बभनी, बीजपुर, सलखन, केकराहीं, रेणुकूट, अनपरा, करमा, मधुपुर, रामगढ़, कोन, विंढमगंज, घोरावल क्षेत्र में भी ईद की नमाज परंपरागत तरीके से अकीदत और पाकीजगी के साथ अदा की गई।
विज्ञापन

ओबरा में नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु
ओबरा। स्थानीय भलुआ टोला स्थित ईदगाह में बृहस्पतिवार की सुबह ईद की नमाज जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कारी मौलाना मोहम्मद असलम ने शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराया। नमाज के बाद मुल्क के लिए अमन चैन और तरक्की की दुआ मांगी गई। इसके पश्चात एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी गई। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से नमाजियों के लिए हलवा, खजूर एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। समाजसेवी रमेश सिंह यादव ने भी सभी नमाजियों के लिए जलपान की व्यवस्था रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed