फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   4 nominations from Duddhi, 3-3 nominations from Anpara

Sonebhadra News: दुद्धी से 4, अनपरा और डाला से 3-3 नामांकन

Sat, 22 Apr 2023 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
4 nominations from Duddhi, 3-3 nominations from Anpara
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रही। जिले की दस निकायों के चारों तहसील मुख्यालय पर बनाए गए नामांकन स्थलों पर अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 और सदस्य पद पर 132 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं नामांकन पत्र खरीदने के लिए छठवें दिन भी भीड़ लगी रही। अध्यक्ष पद के 15 और सदस्य पद के 82 नामांकन फार्म खरीदे गए। नामांकन में अब दो दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन

सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद नामांकन की प्रक्रिया जारी रही। नगर पालिका सोनभद्र से नामांकन के लिए सदर तहसील परिसर में बने नामांकन केंद्र में सिर्फ सदस्य पद के दावेदार ही नामांकन करने पहुंचे। तहसील सभागार में बने वार्डवार काउंटरों पर कुल 21 उम्मीदवारों ने सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। अध्यक्ष पद पर छठवें दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। वहीं चुर्क-घुर्मा नगर पंचायत के नामांकन केंद्र पर भी शांति छाई रही। नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम शैलेंद्र मिश्र, सीओ सिटी राहुल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीमें डटी रहीं। शनिवार को दोनों निकायों से अध्यक्ष पद के चार और सदस्य पद के 21 फार्म खरीदे गए। दुद्धी: अनपरा, पिपरी, रेणुकूट एवं दुद्धी नगर पंचायत के लिए चेयरमैन पद के लिए कुल 2 एवं विभिन्न वार्डों की प्रतिनिधित्व करने के लिए 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि अध्यक्ष पद पर दस व सभासद पद पर 49 उम्मीदवारों ने नामांकन कर चुनाव में दावेदारी पेश की। सबसे ज्यादा नामांकन अनपरा नगर पंचायत से हुए। यहां अध्यक्ष पद पर संजीव सिंह, देवकांत और दिवाकर गुप्ता ने निर्दल उम्मीदवार के रुप में नामांकन पत्र जमा किया। सदस्य पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। दुद्धी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर पूर्व चेयरमैन सुनीता कमल, कमल कानू, उदय प्रताप और आम आदमी पार्टी से कन्हैयालाल ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोंकी। सदस्य के लिए छह ने नामांकन कराया। रेणुकूट से अध्यक्ष पद के लिए सपा से अमरेंद्र सिंह पटेल, शकुंतला देवी व सदस्य पद पर नौ, पिपरी से अध्यक्ष पद पर पूर्व चेयरमैन कुबेर सिंह की पत्नी सावित्री सिंह व सदस्य पद पर 11 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। ओबरा: स्थानीय पीजी कॉलेज में चल रही नामांकन प्रक्रिया में छठवें दिन शनिवार को अध्यक्ष पद के सात और सदस्य के 19 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए एक और सदस्य के 14 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वहीं चोपन में अध्यक्ष पद के एक और सभासद के 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए। साथ ही डाला बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन और सभासद के 25 नामांकन पत्र दाखिल हुए। ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद के लिए आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दो, सदस्य के एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed