फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   38 more including ten women found corona infected

दस महिलाओं समेत 38 और मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 23 Nov 2020 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
38 more including ten women found corona infected
सोनभद्र। जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान दस महिलाओं समेत 38 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 4340 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 22 मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4053 हो गई है। रविवार को 38 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 221 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। रविवार को 1266 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा रविवार को 1332 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 38 पाजिटिव और 1294 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 188835 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 187361 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4340 पाजिटिव और 183021 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 66 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 43 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed