फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3721 copies of high school and 2743 copies of intermediate

हाईस्कूल की 3721 व इंटर की 2743 कॉपियां जांची गई

Fri, 29 Apr 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
3721 copies of high school and 2743 copies of intermediate
माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से जिले में दो केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में क्रमश: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। शुक्रवार को हाईस्कूल की 3721 और इंटरमीडिएट की 2743 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। दोनों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के लिए 4013 कॉपियां आवंटित की गई थी। इसमें से 3721 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। 186 परीक्षक और 28 उप प्रधान परीक्षकों की उपस्थिति में हाईस्कूल की कॉपियां जांची गई। वहीं राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में 86 परीक्षकों एवं 15 उप प्रधान परीक्षकों की उपस्थिति में कुल 2743 इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूूल्यांकन किया गया। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि शुक्रवार को दोनों केंद्रों पर 6464 कापियों का मूल्यांकन किया गया। अब तक 66 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed