फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   37 mm rain in eight hours, rivers and streams overflowed

Sonebhadra News: आठ घंटे में 37 एमएम बारिश, नदी-नाले उफनाए

Mon, 04 Aug 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
37 mm rain in eight hours, rivers and streams overflowed
राबट्र्सगंज में जोरदार बारिश के दाैरान पसरा सन्नाटा।  - फोटो : संवाद
सोनभद्र। उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार की भोर में हुई बारिश ने राहत पहुंचाई। रात 2 बजे से सुबह 10 बजे तक सिर्फ आठ घंटे करीब 37 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

चोपन, ओबरा और धंधरौल के आसपास क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश हुई। इन इलाकों में स्थित पहाड़ी नाले के उफनाने से जगह-जगह पुल, रपटों पर पानी आ गया। इससे आवागमन भी बाधित हुआ। जगह-जगह जलभराव और सड़कों पर कीचड़-फिसलन से राहगीरों को फजीहत हुई।
विज्ञापन

भोर में करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश सुबह सात बजे तक जारी रही। दिन में भी रुक-रुककर बारिश का क्रम बना रहा। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिन में तेज धूप के कारण लोग उमस से बेहाल थे। बारिश ने उन्हें राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का सबसे ज्यादा असर ओबरा, चोपन, धंधरौल और घोरावल क्षेत्र में दिखा। तेज बारिश से इन क्षेत्रों के नदी-नालों और जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। माैसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के चलते रविवार को यह लुढ़ककर 28.0 और 24.6 डिग्री तक आ गया। सोमवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed