फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   365 big defaulters on the radar of electricity department, 93.42 crore dues

बिजली विभाग के रडार पर 365 बड़े बकायेदार, 93.42 करोड़ बकाया

Fri, 25 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
365 big defaulters on the radar of electricity department, 93.42 crore dues
बिजली विभाग की ओर से बकाया वसूली के लिए जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 1.61 लाख उपभोक्ताओं पर विभाग का 823 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। विभाग की प्राथमिकता उन 365 बड़े बकायेदारों से वसूली की है, जिन पर 93.42 करोड़ रुपये बाकी हैं। इन्हें नोटिस देते हुए शीघ्र बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। अगर बिल जमा नहीं होता तो अगले कुछ दिनों विभाग उनकी बिजली काट देगा।
विज्ञापन

जिले में 2.75 हजार ग्रामीण और 23973 शहरी उपभोक्ता हैं। इनमें से 1.61 लाख उपभोक्ताओं ने बिजली का बिल बकाया कर रहे हैं। इन बकायेदारों में दस हजार रुपये से दस लाख से अधिक वाले उपभोक्ता हैं। मार्च में शत-प्रतिशत बकाया वसूली का लक्ष्य तय कर बिल जमा कराने में जुटे विभाग ने अलग-अलग श्रेणीवार उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर बकाया वसूली में जुटा है। सबसे पहले उन 365 बकायेदारों से वसूली पर जोर दिया जा रहा है, जिन पर 93.42 करोड़ रुपये बाकी है। यह सभी उपभोक्ता व्यावसायिक श्रेणी के हैं। इन्होंने दस केवीए से अधिक क्षमता का कनेक्शन लिया है। इनके अलावा 16492 उपभोक्ताओं पर 323.51 करोड़ रुपये बाकी हैं। इन उपभोक्ताओं पर औसतन एक से दस लाख रुपये तक की राशि बाकी है। इसमें निजी व सरकारी विभाग मुख्य हैं। तीसरी श्रेणी में 144677 उपभोक्ताओं पर 402.77 करोड़ रुपये का बकाया है। यह वह उपभोक्ता हैं, जिन पर 10 हजार से एक लाख रुपये तक बाकी है। सभी बकाएदारों को शीघ्र बिल जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र वार दिया गया लक्ष्य
बकाया वसूली के लिए उपकेंद्र वार विशेष विद्युत विच्छेदन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कनेक्शन कटने से बचाने के लिए विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को अपने सुविधा के अनुसार नजदीकी उपकेंद्र, जन सुविधा केंद्र, अन्य विभागीय कार्यालय व ऑनलाइन माध्यम से बकाया जमा कर सकते हैं। इस दौरान बकाया बिजली बिल जमा कराने और ऐसा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने का कार्य किया जा रहा है। बताते चलें की चुनाव के पूर्व में विभाग की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं से बार-बार बकाया जमा करने की अपील की जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के तहत काटे 9778 कनेक्शन, पांच करोड़ वसूला
बिजली विभाग का एक्शन इन दिनों जोरों पर है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से चुनाव बाद चलाएं जा रहे अभियान के तहत अब तक अलग-अलग क्षेत्रों में करीब पांच करोड़ रूपये जमा कराए गये। वहीं इस दौरान बिल जमा न करने वालों उपभोक्ताओं का कनेक्शन भी काटा गया। बिजली विभाग की कार्रवाई से लोग रोजाना बिल जमा करने पहुंच रहे हैं। विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो बुधवार तक कुल 9778 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।

विभाग की ओर से बकाया जमा कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि वो अपना बकाया बिल जल्द से जल्द जमा कराएं ताकि कनेक्शन कटने से बच सके। - एसके सिंह, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed