फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3.50 lakh duped in the name of providing job in Tata Memorial Cancer Hospital, Varanasi

Sonebhadra News: टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.50 लाख ठगे

Fri, 08 May 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
3.50 lakh duped in the name of providing job in Tata Memorial Cancer Hospital, Varanasi
सोनभद्र। टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल, वाराणसी में स्टाफ नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख की ठगी का मामला सामने आया है। हर्षनगर निवासी अल्ताफ अहमद का आरोप है कि राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में कार्यालय खोलकर ठगी का गिरोह चलाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस गिरोह के तार सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी सहित कई जिलों में फैले हुए हैं। कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हर्षनगर निवासी अल्ताफ अहमद ने बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी। बताया कि उनकी पत्नी साहिबा अख्तर ने जीएनएम की पढाई की है। पॉलिटेक्निक के पास लोढ़ी निवासी राममूर्ति सिंह उर्फ राजू गत 19 फरवरी को उसके घर आए। पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये लिए। 20 फरवरी को साक्षात्कार के लिए टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल वाराणसी पहुंचने के लिए कहा। वहां जाने पर पता चला कि कोई साक्षात्कार नहीं है। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर उन्होंने रुपये मांगने शुरू किए तो राममूर्ति ने आनाकानी शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।
विज्ञापन

तहरीर में दावा किया है कि आरोपी ने कई लोगों नौकरी लगाने के नाम पर रुपये लेकर हड़प लिए हैं। इसके लिए उन्होंने उरमौरा में बाकायदा बिना बोर्ड का कार्यालय खोल रखा है। पीड़ित का यह भी दावा है कि इस गिरोह में कई चर्चित चेहरे शामिल हैं और इसकी जड़ें सोनभद्र के साथ ही चंदौली वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जनपदों तक फैली हैं। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक मामला दर्ज हो चुका है। आरोप था कि होम्याेपैथ विभाग में वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई थी। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के कोतवाल रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed