फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   35 thousand liters of water per day will supply filters

प्रतिदिन 35 हजार लीटर फिल्टर पानी की होगी आपूर्ति   

Thu, 14 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Thu, 14 Apr 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
 राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत मुर्धवा और खाड़पाथर में प्रतिदिन 35 हजार लीटर फिल्टर पानी की आपूर्ति होगी। करीब 22 करोड़ 29 लाख 72 हजार रुपये की लागत से बनी इस परियोजना का ट्रायल हो चुका है। कुछ खामियां मिली हैं, जिन्हें दो दिन में दुरुस्त कर तीसरे दिन से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे गर्मी में पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी। 
विज्ञापन



दुद्धी एसडीएम डा. विश्राम सिंह ने परियोजना का गुरुवार की सुबह स्थलीय जायजा लिया। मुर्धवा, खाड़पाथर में बनी टंकी के अलावा चार किमी दूर निहाईपाथर जाकर पूरी परियोजना की जांच पड़ताल की। जल निगम के सहायक अभियंता बद्री प्रसाद स्वर्णकार, अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने एसडीएम को पूरी परियोजना के बारे में समझाया। बताया कि दो दिनों पूर्व परियोजना को ट्रायल पर लेने के लिए शुरू किया गया था लेकिन जंगली क्षेत्र में सीमेंट से बनी वॉल पाइप टूट गई। ऐसे में दो दिन देर हो गई। इसके शुरू होने के बाद मुर्धवा सहित आसपास के गांव खाड़पाथर, जोकाही, बेलहत्थी, रेणुकूट आदि में पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


पेयजल विरतण के लिए पाइप लाइन भी बिछा दी गई है। परियोजना शुरू होने के बाद जगह-जगह सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट के जरिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी। जल निगम से घरों में कनेक्शन भी दिए जाएंगे। निहाईपाथर से रेणु नदी से पानी उठाकर फिल्टर करने के बाद जलापूर्ति की जाएगी। परियोजना में प्रतिदिन 35 लाख लीटर पानी फिल्टर कर आपूर्ति की क्षमता है। एसडीएम ने निहाईपाथर पहुंचकर पूरी परियोजना का हाल जाना। इंटेक वेल से पानी फिल्टर होने के बाद ओवरहेड टैंक में जाएगा। फिर आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed