फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   35 people sent samples for investigation

35 लोगों को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा

Thu, 21 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
35 people sent samples for investigation
सोनभद्र। जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों का सिलसिला तेज हो गया है। बुधवार की शाम से वृहस्पतिवार की शाम तक करीब 1990 लोग आ चुके थे। इन सभी की विभिन्न स्थानों पर बनाए गए ट्रांजिट प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच की जा रही है। इस बीच लगभग 1800 लोगों को भोजन व राशन किट देकर रोडवेज की बसों व अन्य संसाधनों से उनके घर भेजा गया। उधर, चिकित्सकों की टीमों ने 35 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही अब तक 700 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 538 की रिपोर्ट आ भी चुकी है। इसमें तीन पाजिटिव व 535 निगेटिव मिले हैं। उधर, एडीएम और एएसपी ने मध्य प्रदेश बार्डर के निरीक्षण किया।
विज्ञापन

देश के साथ ही यूपी में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गए लोग अपने-अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार की रात बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, मुंबई, कानपुर समेत अन्य जगहों से एक हजार से अधिक लोग जिले में पहुंचे। बृहस्पतिवार को भी बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी रहा। सदर एसडीएम यमुना धर चौहान ने आर-आर पालीटेक्रि कालेज हिंदुआरी, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबट्र्सगंज, डायट परिसर उरमौरा समेत अन्य ट्रांजिट प्वाइंट पर लगभग एक हजार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच कराने केबाद उन्हें वाहनों से घर भेजवा दिया। इसी तरह से अन्य ट्रांजिट प्वाइंट पर बाहर से आए शेष लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद प्रशानिक अधिकारियों ने उन्हेें भेजवा दिया। वहीं एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह ने एमपी बार्डर पर स्थित भरहरी गांव का निरीक्षण करते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके पूर्व द्वय अधिकारियों ने जुगैल थाने का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक बाहर से लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed