फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   35-hour corona curfew effect, silence in the market

35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू का असर, बाजार में सन्नाटा

Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
35-hour corona curfew effect, silence in the market
कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुद्धी संकट मोचन मंदिर और जामा मस्जिद रोड पर पसरा सन्नाटा । - फोटो : SONBHADRA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते असर को कम करने, मरीजों की संख्या में कमी लाने और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शुरू किया गया है। शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक चलने वाले इस कर्फ्यू का असर भी दिखा। कर्फ्यू के चलते रविवार को राबर्ट्सगंज शहर में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा। बाजार की सभी दुकानें एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। मेडिकल की दुकानें खुली रहीं। आवागमन केवल वहीं लोग कर रहे थे, जिन्हें बहुत जरूरी था। ज्यादातर व्यस्त रहने वाला राबर्ट्सगंज नगर का स्वर्ण जयंती (बढ़ौली) चौक, मेन चौक, धर्मशाला चौक और महिला थाना चौक पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन की तरफ से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी से नगर के मेन चौक होते हुए विभिन्न इलाकों में सैनिटाइज कराया गया। नगर में कोरोना कर्फ्यू का व्यापार पर असर देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों की भी दुकानें व व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर पर्चा दाखिल करने वाले एवं जरूरी कार्य से आने-जाने वाले ही सड़कों पर दिखाई दिए।
रेणुकूट: नगर में करोना कर्फ्यू के कारण पूरे पिपरी और रेणुकूट नगर में सन्नाटा पसरा रहा। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी दुकान नहीं खुली। सड़क पर आवागमन भी ठप रहा। यदा-कदा मालवाहक ही सड़कों पर जाते दिखे। पेट्रोल पंपों पर अमूमन अन्य दिनों की अपेक्षा सन्नाटा ही पसरा रहा। दोनों नगर पंचायतों में सैनिटाइजर के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ नगर में चक्रमण करते दिखे।
विज्ञापन

..............
कर्फ्यू का समर्थन, लोग अपने घरों में ही रहे
दुद्धी। दुद्धी क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला। रविवार को दुद्धी चौराहे से लेकर, काली मंदिर तिराहा, म्योरपुर तिराहा के साथ पूरा बाजार और गलियां सुनी पड़ी रही। लोगों ने अपने को घरों में कैद कर, अपनी दुकानें बंद करके अपने समझदारी का परिचय दिया। दुद्धी में रविवार के दिन साप्ताहिक बाजार लगता है, इसके बाद भी यहां के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। सीओ राम आशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। सुबह नामांकन स्थल पर ही भीड़ भाड़ देखने को मिला। बाकी बाजार से लेकर गलियों तक सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
झारखंड के बिलासपुर में खूब रही चहल पहल
विंढमगंज। क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू का असर व्यापक रूप से देखने को मिला। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, सुभाष तिराहा, वीआईपी गली, सब्जी मार्केट, काली मोड़ तिराहा, मुड़िसेमर मोड़ तिराहा, महुली, घिवही गेट, पटेलनगर, भरत मोड, जोरूखाड की सभी प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रहे। सिर्फ मेडिकल स्टोर की दुकानें खुली रही। थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर चक्रमण कर कर्फ्यू का पालन करने की अपील करते दिखे। वहीं क्षेत्र से सटे झारखंड राज्य के बिलासपुर में चहल पहल रहीं। बॉर्डर पर पुलिस की तरफ से आने-जाने वालों की थर्मल स्कैनिंग की गई।

35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक से न्यू मार्केट रोड पर पसरा सन्नाटा।

35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक से न्यू मार्केट रोड पर पसरा सन्नाटा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed