{"_id":"5ea863e38ebc3e905328f627","slug":"34-more-workers-from-madhya-pradesh-were-quarantined-sonbhadra-news-vns5224301158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश से आए 34 और मजदूर किये गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश से आए 34 और मजदूर किये गए क्वारंटीन
विज्ञापन
चोपन। मध्य प्रदेश के अनूपपुर से मंगलवार को फिर 34 मजदूर चोपन ब्लॉक के घटिहटा गांव में आए। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और उन्हें चोपन के केंद्रीय विद्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। इसके पूर्व गांव के प्राथमिक विद्यालय में ठहराए गए 28 लोगों को भी मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय में स्थानांतरित किया गया।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में काम करने गए चोपन ब्लाक क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक मजदूरों का दल रविवार को साइकिल से रविवार को घटिहटा पहुंचने से गांव में हड़कंप मच गया था। प्रधानपति कैलाश की सूचना पर तत्काल जुगैल एसओ अपने दलबल के साथ पहुंच गए और स्वास्थ्य टीम को भी बुला लिया था, जिसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है और स्थानीय प्राइमरी स्कूल में उन सभी मजदूरों को क्वारंटिन कर दिया गया था।
लेकिन वहां पर उचित व्यवस्था न होने के कारण जिला प्रशासन ने उन सभी को चोपन केंद्रीय विद्यालय में बने क्वारंटिन सेंटर में सोमवार की शाम को क्वारंटिन कर दिया गया। मंगलवार को फिर आए 34 मजदूरों को भी यहां क्वारंटीन किया गया है। ईओ चोपन महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में गैर प्रांत से 62 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।