फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3.38 quintal ganja seized from Odisha to Varanasi

Sonebhadra News: ओडिशा से वाराणसी ले जाया रहा 3.38 क्विंटल गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
3.38 quintal ganja seized from Odisha to Varanasi
सोनभद्र। एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को बृहस्पतिवार की रात बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा से वाराणसी ले जाया जा रहा करीब साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत 50 लाख आंकी गई है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। पकड़ी गई पिकअप का नंबर प्लेट भी फर्जी था।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में पत्रकारों से बातचीत में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि गांजे की बड़ी खेप वाराणसी ले जाने की सूचना पर एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने लोढ़ी टोल प्लाजा के पास घेरेबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया। तलाशी लेने पर पिकअप में ड्राइवर की सीट के पीछे बनी एक बड़ी रैक से 73 बंडलों में 338 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन सवार पुप्पुन (27) निवासी इंद्रावती, थाना रावतीगुडा, जिला नौरंगपुर, ओडिशा और अनिरुद्ध प्रसाद (50) निवासी बतरदेह बनकट (बंकट) थाना बरौली गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद गांजे को चिंटू निवासी इंद्रावती व चंद्रमा राय निवासी कोनहला गोपालगंज के बताए अनुसार वाराणसी ले जा रहे थे। इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये मिलना था। पुलिस ने पुप्पुन, अनिरुद्ध के अलावा चिंटू, चंद्रमा राय और वाहन स्वामी पीरखान निवासी सुंदरगंज ओडिशा पर संंबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

राज्य के साथ बदलते थे नंबर प्लेट
पुलिस ने छानबीन की तो गाड़ी का नंबर भी फर्जी मिला। पिकअप पर उन्नाव का नंबर प्लेट लगा था, जबकि इसका मूल नंबर छत्तीसगढ़ का है। तस्करों ने बताया कि उन्होंने ओडिशा का भी दो नंबर प्लेट बदला था। राज्य की सीमा पार होने पर उसे निकाल कर फेंक दिया। छत्तीसगढ़ की सीमा से आगे बढ़ने पर दोबारा यूपी का नंबर प्लेट लगा लिया गया था। तस्करों ने इंटरनेट की मदद से जाली आरसी भी तैयार कर लिया था, ताकि जांच के दौरान पुलिस को गुमराह कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में यह रहे शामिल
तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सदर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा, एसओजी प्रभारी शेषनाथ पाल, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, जगदीश मौर्या, अमर सिंह, सतीश सिंह, कांस्टेबल रितेश पटेल, अजीत यादव, प्रेमप्रकाश चौरसिया, स्वाट टीम/एसओजी, सर्विलांस टीम से हेड कांस्टेबल सौरभ राय, प्रकाश सिंह, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed