फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 blocks of tree evacuated

छापामारी कर सागौन का 32 पटरा किया बरामद

Fri, 04 Sep 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
32 blocks of tree evacuated
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के हरहोरी गांव में छापा मारकर वन विभाग की टीम ने बेशकीमती सागौन के पटरे बरामद किए। बरामद लकड़ियों को रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिया गया। पकड़े गए एक अभियुक्त पर वन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मुखबिर ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी कि हरहोरी में जंगल से सागौन की लकड़ी काटकर लाई गई है। इसके बाद टीम ने छापा मारा। वन विभाग की टीम में छिपाए गई लकड़ी को कच्चे मकान की छत पर से बरामद किया। पहले तो थोड़ी मात्रा में लकड़ियां बरामद हुई, लेकिन देखते ही देखते सागौन के 32 पटरे छत पर से बरामद हुए। लकड़ियों को सीज कर दिया गया और पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी राजेश सोनकर ने कहा कि छापा के दौरान बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed