फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रशांत व सुनील राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित

प्रशांत व सुनील राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित

Sun, 04 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत व सुनील राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयनित
बीजपुर। केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंदनगर के दो छात्रों का केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रदर्शनी में चयन होने से विद्यालय में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

केन्द्रीय विद्यालय रिहंद नगर के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ एम एस कुशवाहा ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन के वाराणसी संभाग के सम्भागीय स्तर की राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2018 के प्रदर्शनी का आयोजन केन्द्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट इलाहाबाद में अक्टूूबर 2018 के 30 व 31 तारीख को संपन्न हुआ। जिसमें 32 केन्द्रीय विद्यालयों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्तर के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु केन्द्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंद नगर के कक्षा दसवीं के छात्र प्रशांत कुमार प्रधान व सुनील कुमार पाल का चयन किया गया। विद्यालय के पीजीटी जीव विज्ञान के शिक्षक उमा शंकर यादव के निर्देशन में प्रशांत कुमार प्रधान ने हेल्थ हाईजीन एंड सेनिटेशन विषय वस्तु पर प्रदर्शनी करके प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त किया। जबकि विद्यालय के शिक्षक पीजीटी भौतिक विज्ञान एस एल जायसवाल के निर्देशन में सुनील कुमार पाल ने ट्रेडिनेशनल नॉलेज सिस्टम विषय वस्तु पर प्रदर्शिनी में प्रतिभाग करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के दोनों प्रतिभागियों के इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed