फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक के धक्के से अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 घायल

ट्रक के धक्के से अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 घायल

Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 घायल

विज्ञापन
म्योरपुर। क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे एक ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 लोग घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की मदद से घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में बॉक्साइट लदे ट्रक की टक्कर से यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे घटना में बस सवार राहुल सिंह (28) पुत्र राजकुमार सिंह, दौलत देवी (54) पत्नी शिवकुमार यादव, हृदयनारायण सिंह (40) पुत्र स्व. बिरझुराम, चंदन कुमार (33) पुत्र बृज बिहारी व विकास पुत्र राजेंद्र (35) सभी निवासी म्योरपुर, रामलाल (50) पुत्र रधुनाथ देवरी, राजकुमारी (25) पत्नी रामअवतार निवासी रासपहरी, लीलावती (33) पत्नी सुरेंद्र पड़री थाना म्योरपुर व संगीता (25) पत्नी रामसेवक निवासी इंजानी थाना बीजपुर, हुलास (45) पुत्र राम अवतार निवासी नधिरा थाना बभनी, सुदर्शन यादव (32) पुत्र रामनरेश बड़होर थाना बभनी, मुख्तार (25) पुत्र महरूम असरफ अंसारी निवासी दुर्गावती भभुआ बिहार, अकबर (75) पुत्र रामनारायण नवाटोला, थाना बभनी, राजकुमारी (32) पत्नी मुद्रिका प्रसाद तुरीडीह दुद्धी, गोलू (17) पुत्र दिनेश केशरी निवासी चपकी, थाना बभनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती किया गया। बस बीजपुर से यात्रियों को लेकर रेणुकूट की ओर जा रही थी, जबकि पीछे से आ रही ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों एवं राहगीरों की मदद से उन्हें म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां गंभीर रूप से घायल राजकुमारी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed