फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संगठन के बल पर ही अपनी मांग पूरी करा सकते हैं शिक्षक

संगठन के बल पर ही अपनी मांग पूरी करा सकते हैं शिक्षक

Mon, 17 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
संगठन के बल पर ही अपनी मांग पूरी करा सकते हैं शिक्षक
करमा। वित्त विहीन शिक्षक संघ (लाल बिहारी यादव गुट) की बैठक रविवार को मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा में हुई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव रहे। बैठक में वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। 26 अक्टूबर को जिलों में कलेक्ट्रेट पर धरना देकर डीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के बल पर ही सरकार से शिक्षक अपनी मांग मनवा सकते हैं। प्रदेश में शिक्षक संघ के अन्य गुटों के गलत अफ़वाहों की वजह से शिक्षकों को होने वाले नुकसान के प्रति उन्होंने सभी को सजग किया। कहा कि शिक्षक अपने असली संगठन को पहचाने व संगठन का सहयोग करें। घोरावल तहसील के अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष व सतीश कुमार सिंह को प्रभारी, रॉबर्ट्सगंज में केपी पाल अध्यक्ष व गिरिजेश चौबे प्रभारी तथा दुद्धी तहसील में श्याम कुमार गौतम अध्यक्ष व श्री शर्मा को प्रभारी बनाया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रंजूराजे व बीएन यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री डॉ. ओम प्रकाश चौबे, डॉ. बिजेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, डॉ. द्वारिका सिंह, ब्रह्मानंद तिवारी, सतीश कुमार सिंह, प्रबोध कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, हीरा लाल सिंह, संतोष तिवारी, ओम प्रकाश यादव, केपी मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed