फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किताबों में आग लगने के मामले की जांच शुरू

किताबों में आग लगने के मामले की जांच शुरू

Sat, 04 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
किताबों में आग लगने के मामले की जांच शुरू
म्योरपुर। प्राथमिक विद्यालय म्योरपुर प्रथम के अतिरिक्त कक्ष में रखी किताबों मेें आग लगने के मामले को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए है। थोक में पिछले सत्र की किताबों के जलने से जिम्मेदारों की कलई भी खुलनी तय है। यही वजह है कि इस मामले की जांच शुरू हो गई है। कई बार स्कूल में चोरी की घटनाओं के बारे मेें पुलिस को सूचना न देना संदिग्ध बना रहा है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाने के ठीक सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय म्योरपुर प्रथम के अतिरिक्त कक्ष में रखी सरकारी किताबों में गुरुवार की शाम संदिग्ध हाल में आग लग गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सहाय ने शुक्रवार को अतिरिक्त कक्ष का निरीक्षण किया। पिछले सत्र की किताबें किन परिस्थितियों में रखी गई थी, उसका खुलासा खंड शिक्षा अधिकारी भी नहीं कर सके। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आग से बची किताबों को दूसरे कक्ष में रखवा दिया है। पुलिस से पूछताछ में प्रधानाध्यापिका सुषमा आर्य ने बताया कि इससे पूर्व भी दर्जनों बार विद्यालय के ताले टूट चुके हैं। रसोई घर का ताला तोड़कर चोरी हो चुकी है। हालांकि प्रधानाध्यापक द्वारा एक बार भी पुलिस को लिखित सूचना न देना पुलिस के लिए संदेह पैदा कर रहा है। बरसात के मौसम में किताबों के जलने को लेकर भी तमाम तरह की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में इतनी बड़ी संख्या में किताबों में आग लगना किसी के गले से नहीं उतर रहा है। खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार सहाय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed