फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लंबित मामलों को गुणवता के साथ निबटाएं

लंबित मामलों को गुणवता के साथ निबटाएं

Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लंबित मामलों को गुणवता के साथ निबटाएं
सोनभद्र/ घोरावल/ दुद्धी। जिले के तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गई। मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने राबर्ट्सगंज, डीएम अमित कुमार सिंह ने घोरावल तहसील में लोगों की शिकायतें सुनी। तीनों तहसीलों में कुल 317 शिकायती पत्र पड़े, जिसमें से महज 31 का ही निस्तारण हो सका। शेष 286 मामलों को जल्द निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज तहसील में मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने पुराने लंबित प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता को बनाए रखने का निर्देश दिया। उनके समक्ष 83 शिकायती पत्र आए जिसमें से आठ का मौके पर और तीन का गांव में भेजकर निस्तारण कराया गया। यहां सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर शादाब असलम, तहसीलदार नंदलाल सिंह मौजूद रहे। घोरावल: यहां डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह, प्रशिक्षु आईएएस मानिक नंदन, एसडीएम राज कुमार ने लोगों की समस्या सुनी। यहां कुल 165 शिकायती पत्र आए जिसमें से छह का मौके पर और चार शिकायतों का गांव में भेजकर निस्तारण कराया गया। डीएम ने सात जुलाई को होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए भी अपील किया। यहां डीडीओ आरबी त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे। दुद्धी: यहां तहसील दिवस में एसडीएम विशाल यादव ने लोगों की समस्या सुनी। मौके पर 69 मामलों को सुनते हुए उन्होंने छह का निस्तारण किया जब कि चार मामले क्षेत्रों में भेजे गये अधिकारियों-कर्मचारियों ने निस्तारित किया। शेष बचे 59 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने का निर्देश एसडीएम ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed