फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मानव जीवन को खत्म करने की साजिश है प्रदूषण

मानव जीवन को खत्म करने की साजिश है प्रदूषण

Sun, 08 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
मानव जीवन को खत्म करने की साजिश है प्रदूषण
खतरा केंद्र नई दिल्ली के निदेशक दुन्नू राय ने कहा कि मानव जीवन को समाप्त करने के लिए पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। समय रहते इस दिशा में पहल न की गई तो इसके परिणाम खतरनाक होंगे। वह बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा सभाकक्ष में खनन एवं खनिज आधारित उद्योगों से वायु प्रदूषण और प्रभाव नामक कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेड़ तैयार होने और उसके गिरकर मिट्टी में दबने और कोयला बनने में करीब दस लाख साल लग जाते हैं। इस दस लाख साल की जमा पूंजी कोयले को हम आधे घंटे में जलाकर खत्म कर दे रहे हैं। सरकार ने 2040 तक कोयला फैक्ट्रियां बंद होने के संकेत दिए हैं। कहा कि आने वाले दिन में सोलर और एयर पावर से बिजली मिलने लगेगी जो सस्ती भी होगी। कहा कि पता चला है कि सोनभद्र के उद्योगों के चिमनियों की ऊंचाई बढ़ा दी गई। इससे निकलने वाला धुआं दूर के गांवों में जाकर प्रदूषण फैला रहा है। पारे की खतरनाक होने की नाते बीमारियां कई गांव में मिलने लगी है।
विज्ञापन

आश्रम संचालिका शुभा बहन ने कहा कि 14 स्थानों पर ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम से प्रदूषण की जांच हो रही है। लोक विज्ञान संस्थान देहरादून के वैज्ञानिक अनिल गौतम ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आश्रम के जरिए किए गए कार्यों को प्रोजेक्टर से प्रस्तुत किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, संचालन शिवनारायण ने किया। इस दौरान ब्रह्मजीत, रामवृक्ष, देवनाथ सिंह, विमल सिंह, रामजस निराला, उमेश चौबे, केवला दुबे, दिनेश जायसवाल, डॉ. विभा, राधे कृष्ण, कमलाराम, रामेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed