{"_id":"5abbe7854f1c1bf4298b4722","slug":"31522263941-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि के डेढ़ करोड़ से कराया जा रहा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि के डेढ़ करोड़ से कराया जा रहा कार्य
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी विधायक हरीराम चेरो ने विधायक निधि डेढ़ करोड़ में से अकेले साठ लाख रुपये सीसी रोड पर ही खर्च कर दिए हैं। इसमें सीसी रोड के साथ ही कवर्ड नाली भी शामिल है। हालांकि सीसी रोड के निर्माण में मानकों का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है। क्षेत्रीय पहाड़ियों से अवैध खनन कर घटिया सोलंग का प्रयोग किया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने देश के सर्वाधिक 132 पिछड़े जिलों में भी सोनभद्र का नाम शामिल किया है और यहां के विकास के लिए सरकार परियोजनाएं भी तैयार कर रही है। वह परियोजनाएं कब अमल में आएंगी, यह तो भविऱ्ष्य के गर्भ में है। दुद्धी के विधायक हरीराम चेरो ने 18 निर्माण कार्यों के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये दिये हैं। उन्होंने सलैयाडीह गांव में सीसी रोड पर सात लाख, भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में शेड निर्माण के लिए नौ लाख 76 हजार, बुटबेढ़वा गांव में सीसी रोड पर 11.90 लाख, बुटबेढ़वा में ही संतोष जायसवाल के घर से छोटेलाल के घर तक सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए साढ़े आठ लाख रुपये, झीलो गांव में सीसी रोड के लिए चार लाख 89 हजार, खजुरी में सीसी रोड के लिए 14.49 लाख रुपये अपने निधि से दिया है। विधायक ने बताया कि दुम्हान गांव में पुलिया न होने से लोगों को नाले से होकर आवागमन करने में परेशानी होती थी। इसका ख्याल रखते हुए पुलिया का निर्माण कराया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये विभिन्न मदों में दिया है। आगे जरूरी सेवाओं के लिए कार्य कराया जाएगा।
इनसेट:
नालों पर 20 लाख रुपये से बन रही पुलिया
सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के तमाम ऐसे गांव हैं, जहां छोटे-छोटे नाले हैं। लेकिन उन पर पुलिया नहीं बनी है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। निधि से पुलिया पर करीब 20 लाख से अधिक की धनराशि खर्च किया है। पुलिया निर्माण के लिए दुम्हान गांव में 11 लाख 36 हजार और सेवकाडाड़ गांव में आठ लाख 54 हजार रुपये दिया है। इससे निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
इनसेट:
यूपी की आखिरी विधानसभा सीट है दुद्धी
सोनभद्र। जिले के दक्षिणांचल में स्थित दुद्धी विधानसभा सीट यूपी का आखिरी विधानसभा क्षेत्र है। झारखंड और छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्य प्रदेश से भी इस विधानसभा की सीमा सटी हुई है। काफी दूरस्थ होने के नाते इस क्षेत्र का विकास नहीं हो सका है। विधायक का कहना है कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं और बुनियादी जरूरतों का ख्याल रखकर ही आवश्यकतानुसार विधायक निधि से बजट दे रहे हैं।