{"_id":"5a4bc88f4f1c1b1f168b6876","slug":"31514915983-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में जलनिकासी की छाया रहा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में जलनिकासी की छाया रहा मुद्दा
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के मीटिंग हाल में मंगलवार को सदर विधायक भूपेश चौबे और नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक हुई। इसमेें नगर के जलनिकासी का मुद्दा छाया रहा। सभासदों ने धर्मशाला चौक से रेलवे क्रांसिंग, बढ़ौली चौक से चंडी तिराहा तक बड़ा ढका नाला बनाने की मांग की गई। सभी ने नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
विधायक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में नगर को अच्छा ग्रेड दिलाने के लिए नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल ने कहा कि नगरवासी कूड़े के लिए डिब्बों का प्रयोग करें। डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए कूड़ा रिक्शा ट्राली, छुट्टा पशुुओं को पकड़ने के लिए कैरेज वाहन, सफाई कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्राली, जलनिकासी के लिए पंपिंग सेट का इंतजाम किया जा रहा है। कहा कि शिवाजी मिनी स्टेडियम का सौंदर्यीकरण होगा। नगर पालिका ईओ दिनेश यादव, अभिषेक गुप्ता, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे।