फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अवैध खनन नहीं रूका तो सड़क पर उतरकर जताएंगे विरोध

अवैध खनन नहीं रूका तो सड़क पर उतरकर जताएंगे विरोध

Sat, 09 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन नहीं रूका तो सड़क पर उतरकर जताएंगे विरोध
सोनभद्र। गिट्टी बालू के दाम और अवैध खनन को लेकर लेकर भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार के बाद अब सपा नेताओं ने योगी सरकार को घेर लिया है। सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश कुशवाहा ने अवैध खनन में अधिकारी, माफियाओं और नेताओं की मिलीभगत का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा सांसद ने खुद इस बात का आरोप लगाकर साबित कर दिया है कि जिले में बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा है। कहा कि एक तरफ जहां गिट्टी-बालू के दाम बेतहाशा बढ़े हुए हैं। वहीं अवैध खनन का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने इसको लेकर सत्तापक्ष के कुछ नेताओं के बीच खींचतान का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिले में वीआईपी की वसूली की जा रही है। रात्रि में दर्जनों ट्रकों को बिना परमिट के बैरियर पार कराया जा रहा है। चेताया कि अगर अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लगी तो सपा आंदोलन का रास्ता अपनाएंगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनिहोर यादव ने भी जिला प्रशासन, वन विभाग और खनन विभाग पर अवैध खनन में मिलीभगत का आरोप लगाया। सत्ता पक्ष के भी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उधर, पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष जेपी भारती ने भी अवैध खनन में सरकारी तंत्र के मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि जिले में अवैध खनन का जनक समाजवादी पार्टी रही है। सपा के सरकार के समय जिलाध्यक्ष और विधायक दोनों पद अविनाश कुशवाहा के पास था। खुलेआम वीआईपी वसूली होती थी मंत्री से लेकर विधायक तक शामिल थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद नौ महीनें में अवैध खनन और परिवहन पर जितनी कार्रवाई हुई है और जुर्माना वसूला गया है वह आज तक किसी सरकार में नहीं किया। इससे स्पष्ट है कि सरकार इमानदारी से काम कर रही हैं। भाजपा संगठन में कही कोई बिखराव नहीं है। सभी एक हैं। सांसद ने जो विषय रखा है। उसकी जांच जिला प्रशासन कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed