फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुर्व्यवस्थाओं की शिकायत करने पर सात छात्र निकाले गए

दुर्व्यवस्थाओं की शिकायत करने पर सात छात्र निकाले गए

Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवस्थाओं की शिकायत करने पर सात छात्र निकाले गए
विज्ञापन

घोरावल। नगर में स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय के सात छात्रों को भोजन, नाश्ते समेत अन्य दुर्व्यवस्था की शिकायत करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि उन्हें अनुशासनहीनता की बात कहकर शुक्रवार की शाम ही विद्यालय से निकाल दिया गया।

बताते चले कि शुक्रवार को समाज कल्याण के डिप्टी डायरेक्टर, एसडीएम और समाज कल्याण अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया था। घटिया खाना मिलने समेत कई अन्य शिकायतें की थीं। निरीक्षण के दौरान ही इंटरमीडिएट के सात छात्रों को विद्यालय से तत्काल निकालकर अभिभावकों को लेकर आने को कहा गया था, लेकिन शनिवार को वे फिर विद्यालय पहुंचे तो उन्हें वापस कर दिया गया। मनीष पटेल, राहुल कुमार, पंकज, अजय, राहुल, शिवशंकर और महेंद्र का आरोप है कि छात्रों को खाने में घटिया किस्म का खाना परोसा जाता है। मीनू के अनुसार खाने की व्यवस्था नही होती है। पढ़ने के लिए पुरानी किताबें दी जाती हैं। अभी तक स्कूली यूनिफार्म नहीं मिले हैं। जब वे इसकी शिकायत करते हैं तो दोष उन्हें ही दिया जाता है। विद्यालय में व्याप्त कमियों का विरोध करने पर उनको अनुशासनहीन बताकर निकाल दिया गया है। उधर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम मोहन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकारियों के निरीक्षण के समय वे विद्यालय में मौजूद नहीं थे। ये छात्र कई बार अनुशासनहीनता कर चुके हैं। उन्हें शुक्रवार को अपने घर जाकर अभिभावकों के साथ आने को कहा गया है। आगे अधिकारियों से जो निर्देश प्राप्त होगा उसे किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed