{"_id":"596ced494f1c1b875b8b4649","slug":"31500310857-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने निराश्रित महिला के भूमि पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने निराश्रित महिला के भूमि पर किया कब्जा
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कुछ मनबढ़ों ने मारपीट कर निराश्रित कल्लो देवी (52) को घर से भगा दिया। बारिश के दिनों में वह एक पेड़ के नीचे रह रही है। मामला चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र के मुसही गांव का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसडीएम विशाल यादव ने शहर कोतवाल और लेखपाल को पीड़िता को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया है।
दो दिन पूर्व मुसही गांव में भूमि बटवारे को लेकर कुछ लोगों ने निराश्रित कल्लो देवी की पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि मनबढ़ों ने उसे उसके घर से निकाल दिया। उसकी खतौनी की भूमि पर अवैध कब्जा करने कर उसे भगा दिया गया है। वह पेड़ के नीचे गुजर-बसर कर रही है। शनिवार की देर रात कोतवाली में उसने तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि कल्लो की प्रार्थना पत्र पर रमेश, राजकुमार, पिंटू और बचनी निवासीगण मुसही के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सोमवार को पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण से अवगत कराया। उपजिलाधिकरी विशाल यादव का कहना है कि क्षेत्रीय लेखपाल विष्णुकांत दूबे को कल्लो की भूमि और मकान पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्जा दिलाने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पडने पर वे स्वंय मौके पर जाकर कब्जा दिलाएंगे। कहा कि खतौनी में कल्लो का नाम दर्ज है, उसी के आधार पर कब्जा दिलाया जाएगा। उधर चुर्क चौकी इंचार्ज सुधीर सिंह ने कल्लो की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को पकडने के लिए उनके यहां दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी नहीं मिले। (ब्यूरो)