फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3000 consumers have not yet installed meters

3000 उपभोक्ताओं के यहां अभी नहीं लगे मीटर

Mon, 11 Jan 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
3000 consumers have not yet installed meters
सोनभद्र। जिले में करीब 3000 बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके यहां अब तक विद्युत मीटर नहीं लग सका है। इनमें सिर्फ घरेलू उपभोक्ता शामिल हैं। ऐसे उपभोक्ता बिजली के खंभे से डायरेक्ट कनेक्शन लेकर बिजली का उपभोग कर रहे हैं। विद्युत मीटर न लगने से विभाग को लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है। सभी कामर्शियल उपभोक्ताओं यहां मीटर लग चुका है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से बिजली चोरी रोकने एवं अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के यहां बिजली के मीटर नहीं लगे हैं उनके यहां अभियान चलाकर मीटर लगवाया जा रहा है और खराब बिजली मीटर बदला जा रहा है। नया बिजली कनेक्शन लेने वालों को मीटर के साथ कनेक्शन दिया जा रहा है। बिजली विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 2.96 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। 3000 घरेलू उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके यहां अभी मीटर नहीं लगा है। मीटर न लगने से विद्युत निगम को हर माह लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम राबर्ट्सगंज के एक्सईएन एसके सिंह का कहना है कि नया मीटर लगाने व खराब बिजली मीटर बदलने का काम तेजी से चल रहा है। बताया कि सितंबर माह में 235, अक्तूबर में 368 और नवंबर माह में 222 और दिसंबर माह में करीब 150 खराब मीटर बदला गया है। चार माह में करीब 975 उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदला गया है। जबकि बिना मीटर बिजली उपभोग करने वाले करीब 2200 उपभोक्ताओं के यहां नया मीटर लगा है। इसमें 550 कामर्शियल उपभोक्ता भी शामिल हैं। जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगा है उन्हें चिह्नित करते हुए मीटर लगाने का काम चल रहा है। मार्च माह तक सभी उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed