फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   300 party workers will attend the Save the Vote, Save the Nation rally.

Sonebhadra News: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में जाएंगे 300 कार्यकर्ता

Wed, 28 Oct 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
300 party workers will attend the Save the Vote, Save the Nation rally.
रॉबर्ट्सगंज में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर बैठक को संबो​धित करते पदा​धिकारी।
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की रूपरेखा बनाई गई। रैली में जिले से करीब 300 कार्यकर्ताओं के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया। अभियान के प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं सोनभद्र प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और वोटों की चोरी कर चुनाव जीतने के आरोप लग रहे हैं। राहुल गांधी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, शोषितों, पीड़ितों, नौजवानों, छात्रों और महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के अभियान में भाग लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि सोनभद्र के कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। एक नवंबर की महारैली में भी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ दिल्ली कूच करेंगे। शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों से भी बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। बैठक का संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, मदन मोहन मिश्रा, जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, शरद पनिका, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा, सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरजीत टेकाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed