{"_id":"6a95b88d02aa46eb5909119e","slug":"29-complaints-resolved-at-the-samadhan-diwas-grievance-redressal-day-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-152279-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: समाधान दिवस में 29 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: समाधान दिवस में 29 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन सुनवाई करते ईओ मुकेश कुमार। संवाद
सोनभद्र। जिले के नगरीय निकाय एवं नगर पालिका परिषद में सोमवार को संभव दिवस पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें साफ-सफाई, पथ प्रकाश, जल निकासी, सडक की मरम्मत समेत अन्य 29 शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई (संभव) दिवस अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इनमें साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश समेत अन्य समस्याएं शामिल रहीं। अधिकारियों ने कई शिकायतों का कर्मचारी भेजकर निस्तारण कराया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र समेत जिले के विभिन्न नगर निकायों में जनसुनवाई की गई। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में तीन, नगर पंचायत घोरावल में एक, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में पांच, ओबरा में पांच, रेनुकूट में पांच, पिपरी में दो, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में तीन शिकायतें प्राप्त हुईं।
शिकायतों में प्रमुख रूप से नगर की साफ-सफाई, पेयजल की समस्या और मार्ग प्रकाश से संबंधित मामले रहे। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिकायतों के निस्तारण के लिए तत्काल कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए भी समयबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। जन शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान सभासद मनोज चौबे, अनवर अली और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।