{"_id":"6558f7e19b0579ea0d0e0f4a","slug":"27-got-solution-162-got-assurance-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-5975-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 27 को मिला समाधान, 162 को आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 27 को मिला समाधान, 162 को आश्वासन
विज्ञापन
सोनभद्र। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में आायोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। इसमें कुल 189 शिकायतें आई। अधिकांश मामले जमीन विवाद से जुड़े रहे। मौके पर 27 का निस्तारण किया गया। अन्य को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत के साथ संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया गया।
सदर तहसील में एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा व एसडीएम निखिल यादव ने शिकायतों काे सुना। कुल 54 शिकायतों में से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। दो मामलों को टीम भेजकर हल कराया गया। अन्य 42 प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण की हिदायत देते हुए विभागों को सौंपा गया।
एडीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी दशा में लापरवाही न बरतें। निस्तारण आख्या की क्रॉस चेकिंग भी की जाएगी। फरियादी के संतुष्ट न होने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। इस मौके पर सीओ सदर संजीव कुमार, तहसीलदार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, ओबरा में एडीएम आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में 30 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 03 मामले निस्तारित किए गए। अन्य 27 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया गया। घोरावल में एसपी डॉ. यशवीर सिंह की अध्यक्षता में शिकायतों का निस्तारण किया गया। क्षेत्र में भी टीमें भेजी गईं। कुल 73 में से 8 मामले हल हुए। इस मौके पर एसडीएम अजय कुमार सिंह, तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ अमित कुमार आदि मौजूद रहे। दुद्धी में एसडीएम सुरेश राय ने अध्यक्षता की। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रकरणों का निस्तारण समय से पूर्ण कराएं। कुल 31 में से 4 शिकायतें हल कराई गईं।