फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   26 years Service with fake documents in sonbhadra headmaster suspended after exposed

Sonbhadra: फर्जी दस्तावेजों से 26 साल की नौकरी, पोल खुलने पर प्रधानाध्यापक निलंबित, मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Dec 2022 08:52 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 24 Dec 2022 08:52 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने का खेल सामने आने पर एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। इस बारे में ट्विटर के जरिये शिकायत की गई थी। 

विज्ञापन
26 years Service with fake documents in sonbhadra headmaster suspended after exposed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 26 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी करने के आरोपी प्रधानाध्यापक को सोनभद्र बीएसए ने निलंबित कर दिया है। पुलिस विभाग की ओर से जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि के बाद पिछले दिनों सीओ ने दुद्धी कोतवाली में उसके विरुद्ध केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन


पुलिस विभाग को ट्विटर पर भेजी गई शिकायत में कंपोजिट विद्यालय दिघुल के प्रधानाध्यापक उमेश राय पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायतकर्ता का कहना था कि विद्यालय में तैनात व्यक्ति वास्तव में संत कबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र का निवासी राजेंद्र प्रसाद है, जिसने उमेश राय के नाम से जाली दस्तावेज बनाकर नौकरी हासिल की है। उसके शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी फर्जी हैं। 

विज्ञापन

बीएसए ने बीईओ को सौंपी थी जांच

सीओ आशीष मिश्र ने प्रकरण की जांच करते हुए शैक्षणिक अभिलेख जारी करने वाले विद्यालय, संत कबीरनगर जिले की रीठी ग्राम पंचायत सहित अन्य स्थानों पर छानबीन की तो आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई। इस पर सीओ ने पिछले दिनों दुद्धी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।  बीएसए ने इसकी जांच बीईओ को सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को आरोपी प्रधानाध्यापक उमेश राय को निलंबित कर दिया गया। बीएसए हरिबंश कुमार ने बताया कि बीईओ की जांच आख्या और दुद्धी थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर निलंबित कर दिया है। वहीं प्रकरण की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी चतरा को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed