{"_id":"687beba3d454ec52e30d9a88","slug":"251-complainants-came-39-got-solution-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131481-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 251 फरियादी आए, 39 को मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 251 फरियादी आए, 39 को मिला समाधान
विज्ञापन
जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान की पहल की। तीन तहसीलों में कुल 251 मामले आए जिसमें से 39 का समाधान हुआ।
ओबरा तहसील में डीएम बीएन सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
कुल 65 में से 6 मामलों का त्वरित निस्तारण हुआ। शेष 59 प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण इस प्रकार करें, ताकि शिकायतकर्ता को चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन
इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए सेवा कैंपों का निरीक्षण भी डीएम ने किया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 9 लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए, 6 श्रमिकों का पंजीकरण एवं एक का नवीनीकरण श्रम विभाग द्वारा किया गया।
दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु 5 आवेदन लिए गए और दो पेंशन आवेदकों को जानकारी दी गई। उधर, रॉबर्ट्सगंज में तहसीलदार अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18 का मौके पर निस्तारण हुआ।
पांच टीमों को भेजकर मामलों का समाधान कराया गया। कुल 23 मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि 76 शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
घोरावल तहसील में एसडीएम प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में 87 शिकायतें प्राप्त हुईं। 8 मामलों का समाधान मौके पर और 2 मामलों का टीम भेजकर निस्तारण किया गया। कुल 10 मामलों का समाधान हुआ।