फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25000 diyon se jagamagaega renuka chhath ghaat

25000 दियों से जगमगाएगा रेणुका छठ घाट

Sun, 29 Nov 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
25000 diyon se jagamagaega renuka chhath ghaat
ओबरा। सामाजिक प्रगति परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेणुका छठ घाट सेक्टर तीन पर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परंपरागत तौर पर मनाए जाने वाले देव दीपावली पर्व पर 25000 दीयों से दीपदान और मां रेणुका की आरती साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर की शाम चार बजे से किया जाना सुनिश्चित है। कार्यक्रम के आयोजक सुशील मिश्रा संग्राम ने बताया कि वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए समस्त कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है ताकि स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्व के मनोरम परिवेश के बीच सामंजस्य स्थापित कर हर्षोल्लास से मनाया जा सके। आयोजन अध्यक्ष अरविंद सोनी और जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद विपुल शुक्ला ने संयुक्त रूप से बताया कि संदेशवाहक रंगोली प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को सम्मानित किया जायेगा। घाट की तमाम व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए संस्था के तमाम वालेंटियर नियुक्त किए गए हैं जो आम जनमानस को जागरूक करेगें। बैठक में रणजीत तिवारी, परवेज अहमद, प्रशांत सोनी, समीर माली, गोपाल पटेल, पवन यादव, अक्षय पांडेय, रवि निषाद, अरविंद कुशवाहा, अभिषेक जयसवाल, राजू अन्ना, मुकेश पांडेय, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed