फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 quintals of fake manure recovered

यूपी: सोनभद्र में अफसर ने पकड़ी 25 क्विंटल नकली खाद, इसमें 5 क्लिंटल जिंक और 20 क्विंटल सल्फर

Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
25 quintals of fake manure recovered
रॉबर्ट्सगंज में कृषि अधिकारी द्वारा पकड़ा गया नकली खाद। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र में जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार की रात रॉबर्ट्सगंज से 25 क्विंटल नकली खाद बरामद की। खाद पिकअप से वाराणसी के रामनगर से लाई जा रही थी। वाहन और खाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय के अनुसार, पिकअप चालक ने बताया है कि वाराणसी के रामनगर से खाद रॉबर्ट्सगंज के लिए भेजी गई थी। लेकिन उसे यह नहीं बताया गया था कि खाद किसके यहां ले जाना है।
विज्ञापन



उसे बस यह बताया गया कि एक होटल पर एक व्यक्ति मुलाकात करके खाद ले जाएगा। सूचना पर जिला कृषि अधिकारी ने वाहन पकड़ लिया। पिकअप में पांच क्विंटल जिंक और 20 क्विंटल सल्फर बरामद किया गया। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक फर्म का नाम श्री बाबा विश्वनाथ एग्रो केमिकल्स बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रथम दृष्टया जांच में ब्रांड के नाम पर नकली खाद की पैकिंग होने की बात सामने आ रही है। बताया कि जिंक और सल्फर के नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। खाद किसके यहां जा रहा था और यह धंधा कब से चल रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी से अनुमति लेकर दोषियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed