फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 pairs of trains will be converted into LHB racks and run

Sonebhadra News: एलएचबी रैक में परिवर्तित कर चलाई जाएंगी 25 जोड़ी ट्रेनें

Thu, 03 Apr 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
25 pairs of trains will be converted into LHB racks and run
सोनभद्र। पूर्व मध्य रेल ने 25 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन आईसीएफ रैक के बदले अत्याधुनिक तकनीक एवं यात्री सुविधा से युक्त एलएचबी रैक से करने का निर्णय लिया है। इसे वर्ष 2025 में पूरा किया जाएगा। यह संरक्षित रेल परिचालन में मददगार होगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के दौरान एलएचबी रेक में परिवर्तित की जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 13303/04 धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस, 13319/20 रांची-दुमका-रांची एक्सप्रेस, 13301/02 धनबाद-टाटा-धनबाद एक्सप्रेस, 15211/12 दरभंगा-अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस है। 13235/36 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर एक्सप्रेस, 13211/12 दानापुर-जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस, 13233/34 दानापुर-राजगीर-दानापुर एक्सप्रेस, 13305/06 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद एक्सप्रेस भी है। 13243/44 पटना-भभुआ रोड-पटना एक्सप्रेस, 13213/14 सहरसा-जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस, 15501/02 रक्सौल-जोगबनी-रक्सौल एक्सप्रेस, 13347/48 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना एक्सप्रेस, 13349/50 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस भी इसमें शामिल है। 13331/32 धनबाद-पटना-धनबाद एक्सप्रेस, 11033/34 पुणे-दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस, 11045/46 कोल्हापुर-धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस, 11651/52 जबलपुर-सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस भी इसमें है। 13155/56 कोलकाता-सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस, 13157/58 कोलकाता-मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस, 13159/60 कोलकाता-जोगबनी-कोलकाता एक्सप्रेस, 13165/66 कोलकाता-सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस, 13023/24 हावड़ा-गया-हावड़ा एक्सप्रेस और 13419/20 भागलपुर-मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस भी शामिल है। 17007/08 सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 18621/22 हटिया-पटना-हटिया एक्सप्रेस भी शामिल है। एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed