फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 officials including city president submitted resignation

Sonebhadra News: नगर अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों ने सौंपा इस्तीफा

Wed, 31 May 2023 09:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
25 officials including city president submitted resignation
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर हुई। इसमें नगर के पदाधिकारियों की ओर से व्यापारी हित में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। नगर इकाई की उपेक्षा व अनावश्यक दबाव बनाने पर असंतोष जताते हुए नगर अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन को सौंपा।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि 2018 से नगर की टीम पूरे समर्पण भाव से व्यापारी हित में विभिन्न धरना और ज्ञापन के माध्यम से निरंतर कार्य करती रही है। इससे प्रदेश नेतृत्व को भी समय-समय पर अवगत कराया गया है। संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में तन मन से समर्पित हैं। नगर के पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं अनावश्यक दबाव के चलते संगठन के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। इस्तीफा देने वालों में चंदन केसरी, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रितपाल सिंह, प्रशांत जैन, अमित केसरी, टीपू अली, सिद्धार्थ सांवरिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed