फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 hectares of land marked in Parsauna for the university

विवि के लिए परसौना में चिह्नित हुई 25 हेक्टेयर जमीन

Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
25 hectares of land marked in Parsauna for the university
सोनभद्र/घोरावल। जिले में राज्य विवि की स्थापना के लिए भूमि की तलाश जारी है। फिलहाल जिला प्रशासन ने घोरावल ब्लाक के परसौना में करीब 25 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर मंडलायुक्त को प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से 25 तक रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है। विवि स्थापना के लिए अन्य तहसीलों में भी भूमि के बेहतर विकल्पों की तलाश जारी है। विंध्याचल मंडल में राज्य विवि की स्थापना प्रस्तावित है। इसके लिए मंडल के तीनों जिलों में उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है। अति पिछड़े जिले में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए यहां विवि की स्थापना की संभावना अधिक है। लिहाजा प्रशासन भी भूमि के चयन में पूरी सावधानी बरत रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 50 एकड़ और नगरीय क्षेत्र में 20 एकड़ निशुल्क भूमि के मानक के मद्देनजर फिलहाल घोरावल तहसील क्षेत्र के परसौना में 25 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव मंडलायुक्त को भेजा गया है। परसौना ग्राम में एसडीएम एसपी सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार एवं राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की नापी के बाद इसका प्रस्ताव तैयार किया था। अभी भी जिले में अन्य तहसीलों में उपयुक्त भूमि की तलाश जारी है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि फिलहाल घोरावल तहसील के परसौना गांव में राज्य विवि के लिए 25 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर मंडलायुक्त को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अन्य क्षेत्रों में बेहतर विकल्प की तलाश जारी है। जरूरत के अनुसार अन्य तहसीलों में भूमि मिली तो उसका भी प्रस्ताव तैयार कराकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed