Sonbhadra: इंडिका कार से मध्य प्रदेश ले जा रहे थे ढाई क्विंटल गांजा गांजा, महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र में पुलिस टीम ने सोमवार को एक कार से 243 किलो गांजा बरामद किया। महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।
विस्तार
यूपी के सोनभद्र में पुलिस टीम ने सोमवार को 2 क्विंटल 43 किग्रा गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। यह गांजा कार में रखकर बिहार से यूपी के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने महिला समेत पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान में जुट गई है। बरामद गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
सोनभद्र एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के लिए सभी थानों को अलर्ट किया गया है। सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी के निर्देशन में लगी टीम को मुखबिर ने छठ पूजा की भीड़ के बीच गांजे की बड़ी खेप मध्य प्रदेश ले जाए जाने की सूचना दी।
पुलिस को देख चालक ने घुमाई कार
इसके आधार पर रायपुर और पन्नूगंज थाने की पुलिस ने पकरहट पुल के पास घेरेबंदी की। कुछ देर बार सफेद इंडिका कार बिहार की ओर से आती दिखी। पुलिस को देखते ही चालक ने कच्चे रास्ते पर गाड़ी मोड़ दी। संदेह होने पर उसका पीछा करते हुए पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। कार में एक महिला और चार पुरुष सवार थे।
सतना का रहने वाला है सरगना
तलाशी में कार के अंदर से बोरी में दो क्विंटल 43 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के पौड़ी थाना निवासी केनूर बहेलिया, जानकी बाई, रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ईटौरा निवासी लवकुश साकेत, नागौद थाना क्षेत्र निवासी प्रेमलाल चर्मकार और बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र निवासी अनूप पासवान के रूप में हुई। पु