फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   24 laborers coming from MP sent to Jharkhand

एमपी से आ रहे 24 मजदूर झारखंड भेजे गए

Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
24 laborers coming from MP sent to Jharkhand
बभनी। मध्य प्रदेश से रविवार को आ रहे 24 मजदूरों को बीजपुर पुलिस ने सभी मजदूरों को दोपहर में भोजन कराने के बाद झारखंड के लिए भेज दिया। रविवार को मध्य प्रदेश से पैदल ही झारखंड के लिए 24 मजदूरों ने चल दिया। दो दिनों से भोजन नसीब न होने के कारण सभी मजदूर बुरी तरह से थक चुके थे। जब ये मजदूर बीजपुर थाना क्षेत्र के चेतवा पहुंचे तो वहीं रुक गये। इतने में वहां बीजपुर एसएचओ पहुंच गए। मजदूरों ने पूरी बात बताई तो एसएचओ श्याम बहादुर यादव ने सभी मजदूरों को भोजन कराया और भोजन के बाद सभी को झारखंड के लिए भेज दिया गया। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी के प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद ने सभी मजदूरों का हाल जाना और मजदूरों से कहा कि जो भी परेशानी हो तत्काल बतायें। साथ में रामप्रकाश पांडेय, अमरदेव पांडेय, प्रमोद दुबे, जीत सिंह, मोहर लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed