फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   24 hour pathology facility for patients in emergency, thyroid test will also be done

Sonebhadra News: इमरजेंसी में मरीजों के लिए 24 घंटे पैथालॉजी की सुविधा, थायराइड की जांच भी होगी

Sun, 23 Mar 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
24 hour pathology facility for patients in emergency, thyroid test will also be done
मेडिकल कालेज अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को अब 24 घंटे खून जांच की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही अप्रैल माह से थायराइड की जांच भी संभव है। इसकी मशीन पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाया गया है। पहले अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को सुबह करीब आठ से शाम छह बजे तक जांच का समय था। हालांकि इमरजेंसी में मरीजों के लिए पैथॉलाजी की सुविधा महज छह घंटे ही मिल पा रही थी।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को बाहरी केंद्रों में जाना पड़ता है, जबकि ओपीडी में मरीजों को सुबह 8 से 11 बजे तक ही पैथालॉजी की जांच की सुविधा मिलती है। अब 24 घंटे पैथालॉजी का संचालन किया जाएगा। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अगर रात के समय भी गंभीर स्थिति में कोई मरीज आता है तो उसकी जांच हो सकेगी। वहीं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए एक्सरे को भी 24 घंटे करने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी ओर अब जिले में मेडिकल काॅलेज के अधीन थायराइड की जांच की सुविधा भी लोगों को मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में जांच मशीन आ गई है।
जिसे अस्पताल के नए भवन में इंस्टाल करने की प्रक्रिया चल रही है। थायराइड की जांच बाजार में काफी महंगी है। 300 से 450 रुपये तक मरीज को खर्च करने पड़ते हैं। इसके बाद भी रिपोर्ट तुरंत नहीं मिल पाती। अब मेडिकल काॅलेज अस्पताल में इसकी जांच की मशीन आ चुकी है।


अस्पताल में थायराइड की जांच की मशीन नहीं थी। लोगों को बेहतर उपचार देने के उद्देश्य से अब अस्पताल में थायराइड की जांच भी होगी। इसकी मशीन मिल गई है। जिसे जल्द ही इंस्टाल कराया जाएगा। -प्रो.एसके सिंह, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article