{"_id":"5f9af7e48ebc3e9bbd5f5a36","slug":"23-healthy-61-new-found-corona-positive-sonbhadra-news-vns555505049","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की रफ्तार हुई तेज, 61 और पाजिटिव मिलने पर संख्या 37 सौ पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की रफ्तार हुई तेज, 61 और पाजिटिव मिलने पर संख्या 37 सौ पार
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज चतरा में वाहन चालको का कोविड जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में चौबीस घंटे में 61 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसके बाद कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3736 हो गई है। पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 23 मरीज बृहस्पतिवार को स्वस्थ घोषित किए गए। अबतक 3432 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव मामले 251 हो गए हैं।
चिकित्सकों की टीमों ने बृहस्पतिवार को कुल 1872 लोगों के सैंपल लिया। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1858 लोगों की रिपोर्ट आई जिसमें 61 पाजिटिव और 1797 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 154902 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 153330 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 3736 पाजिटिव और 149594 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1797 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। संक्रमित मिले मरीजों में से 20 की मौत सोनभद्र और 33 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि वृहस्पतिवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
.....
इनसेट
178 आटो और रिक्शा चालकों की हुई जांच
सोनभद्र। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आटो व रिक्शा चालकों की थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना संक्रमण की जांच की। जिले भर में कुल 178 आटो व रिक्शा चालकों की जांच की गई। सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने बताया कि चिकित्सकों की 24 टीमें लगाई गई। इन टीमों ने संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के अलावा विभिन्न स्थानों पर आटो व रिक्शा चालकों की भी जांच की। बृहस्पतिवार को कुल 1872 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 178 सैंपल आटो व रिक्शा चालकों के लिए गए हैं। आटो व रिक्शा चालकों के सैंपल की जांच के लिए शासन स्तर से निर्देश जारी किया गया है।