{"_id":"61671d3e704dbd4f3627e2d6","slug":"225-poor-girls-will-be-married-in-one-pavilion-sonbhadra-news-vns617167885","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंडप में 225 गरीब कन्याओं की होगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंडप में 225 गरीब कन्याओं की होगी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जल्द ही 225 बेटियों के हाथ पीले होंगे। नवीन मंडी परिसर राबर्ट्सगंज में 21 अक्तूबर को होने वाले इस आयोजन के लिए शासन स्तर से एक करोड़ 14 लाख 75 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। डीएम अभिषेक सिंह ने कई अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 गरीब कन्याओं की शादी होगी। शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। जांच में जो कन्याएं पात्र पाई जाएंगी उन्हीं की शादी होगी। 225 की शादी में खानपान और कन्याओं को अनुदान की धनराशि देने के लिए बजट उपलब्ध करा दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि राबर्ट्सगंज नगर स्थित नवीन मंडी परिसर में पहले 18 अक्तूबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी होने का समय निर्धारित था, मगर अब इसे 21 अक्तूबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शादी में 225 से अधिक निर्धन कन्या और वर आएंगे तो उनका भी विवाह संपन्न कराया जाएगा। शासन से प्रत्येक कन्या की शादी के लिए 51 हजार की दर से 225 बेटियों की विवाह के लिए धन भेजा गया है।
बेटियों के खाते में भेजा जाएगा 35-35 हजार
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सरकार पात्रता की श्रेणी में आने वाली प्रत्येक बेटी की शादी के लिए 51 हजार दे रही है। इसमें 35 हजार कन्या के खाते में भेजा जाएगा। दस हजार रुपये पलंग, गद्दा, साड़ी सहित घर-गृहस्थी के सामान पर खर्च होगा। सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में ई-टेंडर खोलकर एक फर्म को सामग्रियों के क्रय की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। छह हजार रुपये भोजन, नाश्ता, टेंट आदि पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक सहकारिता, डीपीआरओ, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, डीपीओ, जिला युवा कल्याण अधिकारी, ईओ नगर पालिक राबर्ट्सगंज और जिला अभिहित अधिकारी की ड्यूटी लगा दी गई है। इन सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। - अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी।