फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2200 candidates will give BEd entrance exam at six centers

छह केंद्रों पर 2200 परीक्षार्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Thu, 22 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
2200 candidates will give BEd entrance exam at six centers
बीएड प्रदेश परीक्षा 30 जुलाई को छह केंद्रों पर होगी। परीक्षा तिथि तय होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा सीसी टीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए मास्क व सैनिटाइजर साथ लाना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चुर्क, राजकीय बालिका इंटर कालेज राबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज राबर्ट्सगंज और श्रीचंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 30 जुलाई को बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी जिसमें कुल 2200 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की मूल प्रति लाना होगा। परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को बैठाया जायेगा। परीक्षा से पूर्व कक्षाओं को सैनिटाइज कराया जाएगा। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर सारी व्यवस्था पुख्ता करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed