{"_id":"5c800ccebdec22140e1065dd","slug":"21551895758-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम कर्मियों का शुरू हुआ बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम कर्मियों का शुरू हुआ बेमियादी धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश जल निगम संयुक्त समिति का तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक धरना बुधवार से बेमियादी धरना के रूप में तब्दील हो गया। यहां कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और चेताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेेगा। पुराने बकाए एरियर के भी जल्द भुगतान की मांग की।
जल निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय यूनिसेफ प्रोजेक्ट यूनिट राबर्ट्सगंज में धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा कि जल निगम में सप्तम वेतनमान लागू किये जाने के लिए शासकीय विभागों में लागू किये गये सप्तम वेतनमान संबंधी शासनादेश 20, 22 एवं 23 दिसंबर 2016 को जल निगम में भी यथावत लागू किया जाना चाहिए। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार आवाज उठाई जा सकी है लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि पेयजल संबंधित महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराये जाने के लिए जल निगम को पूर्व की भांति शासकीय विभाग में परिवर्तित किया जाय। शासकीय विभाग बनाये जाने की प्रक्रिया में जब तक समय लगता है तब तक पेंशन एवं वेतन कोषागार (ट्रेजरी) के संबद्ध किया जाय। एक जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक का छठवां वेतनमान का लंबित बकाया एरियर का भुगतान किया जाय। इस दौरान अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव व संचालन श्रीराम यादव ने किया। यहां विजय शंकर, अशोक कुमार सविता, सचिव कमल सिंह, उदयनारायण त्रिपाठी, धर्मराज, नगीना, विजय शंकर, सत्य प्रकाश, अनिल कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार पाल, फूलचंद सिंह, कृष्ण कुमार, झब्बूलाल, चंद्र कुमार दूबे, कमल सिंह मौजूद रहे।