{"_id":"5c5c7151bdec227395217858","slug":"21549562193-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकान पर ज्वाइंट कमिश्नर ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डवेयर की दुकान पर ज्वाइंट कमिश्नर ने मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंण्ढमगंज (सोनभद्र)। कस्बे में स्थित जायसवाल ब्रदर्स की दुकान पर बृहस्पतिवार को वाणिज्य कर विभाग मिर्जापुर के ज्वाइंट कमिश्नर मिर्जापुर ओपी सिंह दलबल के साथ छापेमारी की, लेकिन उनके पहुंचने से पहले दुकान बंद कर दुकानदार कहीं चला गया। ज्वाइंट कमिश्नर ने बंद गोदाम का ताला खुलवा कर उसमें रखे सामानों की गिनती कराते हुए कब्जे में ले लिया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में सामानों को दे दिया।
दोपहर करीब एक बजे ज्वाइंट कमिश्नर ने जायसवाल ब्रदर्स (हार्डवेयर) की दुकान पर पहुंचे। हालांकि ज्वाइंट कमिश्नर के पहुंचने से कुछ देर पहले ही दुकान बंद हो गई थी। उन्होंने दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी से दुकानदार को बुलाने के लिए कहा, लेकिन दुकानदार का पता नहीं चला। इसके बाद ज्वाइंट कमिश्नर ने कर्मचारी के माध्यम से गोदाम का ताला खुलवा कर उसमें रखे सामानों की गिनती शुरू कराई। सांय करीब चार बजे तक कार्यवाही चली। ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जायसवाल ब्रदर्स की दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। गोदाम में रखे सामानों को कब्जे मेें लेकर दो लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दुकानदार विनोद को गोदाम में रखे सामानों से संबंधित कागजातों को कार्यालय में उपस्थित होकर दिखाने के लिए बुलाया गया है। कहा कि जांच पूर्ण होने के बाद ही गोदाम से माल निकासी होगी।